राज्य स्तरीय वुशू स्पर्धा में ऊना को 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रांज

प्रतियोगिता जिला बिलासपुर के चमलोग में 3-4 अक्तूबर को संपन्न हुई। इसमें ऊना के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए, जिला को गौरवान्वित किया है।
 

ऊना। जिला ऊना ने 17वीं राज्य स्तरीय वुशू खेल प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। यह जानकारी जिला ऊना वुशू खेल संघ के महासचिव डॉ. मुनीश राणा ने दी। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में अलग-अगल भार की श्रेणी में जिला ऊना से 16 खिलाड़ियों ने लिया। यह प्रतियोगिता जिला बिलासपुर के चमलोग में 3-4 अक्तूबर को संपन्न हुई। इसमें ऊना के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए, जिला को गौरवान्वित किया है।

डॉ. राणा ने बताया कि ऊना के अनीश ठाकुर, कार्तिक व तरुणदीप सिंह ने स्वर्ण पदक और महक, तमन्ना जसवाल, साहिल और अभिषेक राणा ने रजत पदक जीता है। इसके अलावा सतीश चौहान, रोहित, वंश ठाकुर व अर्जुन सिंह कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले तीनों खिलाड़ी जालंधर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहडाला में खिलाड़ियों का जिला वुशू खेल संघ के अध्यक्ष यशपाल रायजादा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। रायजादा ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों, कोचिंग स्टाफ तथा बहडाला स्कूल के प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल प्रिंसिपल जोशी ने कहा कि भविष्य में भी वुशू खेल को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगेष ताकि विद्यालय से निकलने वाले खिलाड़ी, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करें।