कार्तिक के जिला महामंत्री बनने पर नगरी में जश्न

पालमपुर। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार (संगठनात्मक जिला पालमपुर) ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। इसके तहत जिला कार्यकारिणी और पालमपुर के चारों मंडलों (पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर और बैजनाथ) के मंडलाध्यक्षों की घोषणा की। संगठनात्मक जिला पालमपुर के महामंत्री का दायित्व कार्तिक शर्मा को दिया गया। इस दौरान कार्तिक शर्मा ने शीर्ष
 

पालमपुर। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार (संगठनात्मक जिला पालमपुर) ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। इसके तहत जिला कार्यकारिणी और पालमपुर के चारों मंडलों (पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर और बैजनाथ) के मंडलाध्यक्षों की घोषणा की। संगठनात्मक जिला पालमपुर के महामंत्री का दायित्व कार्तिक शर्मा को दिया गया। इस दौरान कार्तिक शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का इसके लिए आभार जताया है।

कार्तिक शर्मा पालमपुर के गांव गोपालपुर से संबंध रखते हैं और पार्टी की दृष्टि से यह नगरी जोन में आता है। पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता होने के साथ-साथ विभिन्न जिम्मेवारियां भी कार्तिक शर्मा पहले से ही निभाते आए हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में भी हमेशा से प्रयासरत कार्तिक से अनेकों अनेक युवा जुड़े हैं। इस बार पार्टी द्वारा उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं युवाओं में भी बहुत उत्साह है।

इस अवसर पर कार्तिक शर्मा को अशोक तरतेड़िया, प्रेम ठाकुर, अनूप शर्मा, साहिल नाग, नरिंदर भट्ट, राजेश गुलेरिया, सुनील ठाकुर, सुरेंद्र, हरीश ठाकुर, सुशील शर्मा, अनिल कुमार, अजय चौधरी, पवन कुमार, सनी धीमान, लकी कपूर, संजय पहाड़िया, वरुण कपूर, अजय कपूर, कपिल चौधरी, चंदेल कबीर, सूरज, प्रवीण, नवीन, पवन, राकेश कपूर, विनोद कुमार, विपन भट्ट, विशाल कटोच, आशीष भारती, राहुल, हनदीप, कमल शर्मा, रोहित, रविंद्र, शुभम भट्ट वसु, अजय, सनी, अनिल आदि सहित अनेकों युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी।