‘खास’ लोगों को हिमाचल सरकार दे रही विशेष तवज्जो

शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावशाली लोगों को अपने गृहक्षेत्र जाने की अनुमति दे रही है, जबकि आम लोग राज्य के भीतर तथा देश के विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का कोई प्रबंध नहीं कर रही है। किन्नौर
 

शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावशाली लोगों को अपने गृहक्षेत्र जाने की अनुमति दे रही है, जबकि आम लोग राज्य के भीतर तथा देश के विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का कोई प्रबंध नहीं कर रही है।

किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के 300 लोगों को किन्नौर से एक सप्ताह पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम की विशेष बसों से उनके गृह क्षेत्र भेजा गया। इसके विपरीत राज्य के विभिन्न जिलों में और चंडीगढ़, दिल्ली, बनारस में किन्नौर के सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं, लेकिन कर्फ्यू पास उन्हीं लोगों को दिया गया जो सत्तारूढ़ भाजपा के करीबी हैं।

उन्होंने कहा कि 23 मार्च को बनारस में फंसे 67 लोगों सहित किन्नौर जिले के फंसे हुए कुछ लोगों की एक सूची मुख्यमंत्री को दी थी लेकिन उन्हें लाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। नेगी ने कहा कि किन्नौर के पुलिस अधीक्षक साजूराम राणा के बच्चों को एक सप्ताह पहले दिल्ली से लाया गया। सरकार दोहरा रवैया अपना रही है।