कुल्लू में महिला की हत्या, DPRO कार्यालय का चपरासी गिरफ्तार

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या का मामला जिला मुख्यालय के हनुमानी बाग इलाके का है। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने DPRO कार्यालय के एक चपरासी का गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने महिला की हत्या की
 

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या का मामला जिला मुख्यालय के हनुमानी बाग इलाके का है। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने DPRO कार्यालय के एक चपरासी का गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने महिला की हत्या की है।

 

 

महिला कि हत्या की घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है। DPRO कार्यालय का चपरासी अपनी पत्नी के साथ हनुमानी बाग में क्वार्टर में रहता था। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की है। मृतका की पहचान चंद्रिका 40 निवासी मंगलौर, तहसील बंजार, जिला कुल्लू कुल्लू के रूप में हुई है।

 

 

पुलिस के अनुसार महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।