Ravi Shankar Prasad बोले-हिमाचल देवभूमि ही नहीं, वीर भूमि भी

शिमला। केंद्रीय विधि, सूचना एवं प्रसारण और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल देवभूमि ही नहीं, अपितु वीर भूमि भी है। Ravi Shankar Prasad बुधवार को दिल्ली से भाजपा की शिमला संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। Ravi Shankar Prasad ने कहा कि
 

शिमला। केंद्रीय विधि, सूचना एवं प्रसारण और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल देवभूमि ही नहीं, अपितु वीर भूमि भी है। Ravi Shankar Prasad बुधवार को दिल्ली से भाजपा की शिमला संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। Ravi Shankar Prasad ने कहा कि कारगिल युद्ध के कुल चार परमवीर चक्र में से दो हिमाचल के बहादुर सैनिकों को प्रदान किए गए थे। स्वतंत्र भारत का पहला परमवीर चक्र भी हिमाचल के कैप्टन सोमनाथ शर्मा को ही प्रदान किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने एक स्वतंत्र एजेंसी की ओर से सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री आंके जाने पर जयराम ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे अधिक विकसित राज्य बनाने की दिशा में समर्पण के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जो 15 देश सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं, उनकी जनसंख्या 12 करोड़ है और 4,04,396 मौतें हुई हैं। दूसरी ओर भारत की जनसंख्या 137 करोड़ है और कोरोना के कारण अभी तक कुल 7745 लोगों की मृत्यु हुई है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में कोरोना के कारण मृत्यु दर कम होने की वजह प्रधानमंत्री की ओर से समय से लॉकडाउन का निर्णय लेना है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया है और इसके साथ-साथ विश्व का सबसे बड़ा 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज भी दिया गया है। पिछले छह वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र निर्धन लोगों के खातों में 11 लाख करोड़ रुपये की राशि डाली गई है।

मोदी के हाथों महामारी के इस दौर में सुरक्षित है देश: जयराम ठाकुर 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला संसदीय क्षेत्र की वर्चअुल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और भारत ने अपने पुराने वैभव को दोबारा हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे ताकतवर देशों के नेताओं ने भी नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का लोहा माना है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना केवल दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से ही संभव था और आज देश में एक संविधान और ध्वज है।

इसी तरह तीन तलाक को लेकर लिया गया निर्णय भी ऐतिहासिक है, जिसके कारण मुस्लिम महिलाओं का शोषण बंद हुआ है और उनके सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में एक बार फिर यह साबित हो गया है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी सक्रिय मामलों की जांच के लिए आरंभ किए गए प्रदेश के अभियान को सराहा है और अन्य राज्यों को भी हिमाचल प्रदेश से सीख लेने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संकल्प शपथ भी दिलाई।

अनुराग समेत कई नेताओं ने भी भाग लिया

केंद्रीय राज्य वित्त एवं कारपोरेट मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिल्ली से इस रैली में भाग लिया। सांसद सुरेश कश्यप ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, प्रदेश भाजपा महासचिव एवं जन संवाद रैली के संयोजक त्रिलोक जमवाल ने केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस पहली वर्चुअल रैली में संचार के विभिन्न माध्यमों से लगभग दो लाख यूजर्स को जोड़ा गया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, विधायक सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जमवाल एवं रीना कश्यप, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त और सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा सहित शिमला संसदीय क्षेत्र के अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।