हिमाचल में इस दिन से लगेगी 18 से 44 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन, खेप पहुंची

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 18 से 45 साल उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 18 से 45 साल उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की डोज की पहली खेप पहुंच गई है। बुधवार शाम को सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदेश को 1,07,000 कोरोना वैक्सीन की पहली खेप
 

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 18 से 45 साल उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 18 से 45 साल उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की डोज की पहली खेप पहुंच गई है। बुधवार शाम को सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदेश को 1,07,000 कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिल गई। सप्लाई पहुंचते ही हिमाचल प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

सीरम कंपनी की ओर से पुणे से भेजी गई डोज की खेप शाम बुधवार शाम करीब 5 बजे शिमला पहुंची। ऐसे में सप्ताह के भीतर प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो जाने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को डेढ़ लाख और अतिरिक्त डोज मिली हैं। यह 44 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों और हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर के लिए हैं। 44 साल से ज्यादा और जो कैटागिरी केंद्र ने तय की है, उन्हें डोज केंद्र की ओर से निशुल्क दी जा रही है।

17 मई से लगेगा 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों की टीका

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लिए टीकाकरण पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से ही आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य को इस आयुवर्ग के लिए 1.07 लाख वैक्सीन खुराकें आवंटित हुई हैं और टीकाकरण इस माह की 17 तारीख से आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पंजीकरण के समय पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

एक मई से लगनी थी कोरोना वैक्सीन

हिमाचल सरकार ने कहा था कि 01 मई से 18 से 45 वर्ष वालों को भी कोविड वैक्सीन दी जाएगी। एक मई को प्रदेशभर में कई वैक्सीनेशन केंद्र में 18 से 45 वर्ष आयु के लोग पहुंच गए थे। मगर उन्हें वैक्सीनेशन केंद्र में कोई वैक्सीन नहीं लगी थी। उन्हें स्टाक ने नहीं पहुंचने का बात कह कर वापस लौटा दिया गया था। ऐसे में 18 से 45 वर्ष के युवाओं में काफी रोष भी देखने को मिला था। इसके बाद सरकार ने कहा था कि कुछ दिनों में वैक्सीन की खेप पहुंच जाएगी और इस आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन दे दी जाएगी।

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं लगेगी वैक्सीन

केंद्र की और से यह भी साफ किया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। यह सब इसलिए किया जा रहा है, ताकि वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ न हो। बेवजह लोग घरों से न निकलें और संक्रमण का खतरा भी कम हो सके। जल्द जिलों को ये वैक्सीन बांट दी जाएगी।