अब और एक्टिव होगी महिला पुलिस, एक्टिवा पर सवार होकर रोकेगी क्राइम अगेंस्ट वूमेन

हिमाचल की महिला पुलिस अब और भी सशक्त हुई है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ महिला पुलिस के पास एक नया हथियार आया है। ये हथियार दो पहियों वाला है। राज्य पुलिस की चुनिंदा तेजतर्रार महिला कर्मियों को दो पहिया वाहन दिए गए हैं। वीरांगना ऑन व्हील्स (VEERANGNA ON WHEEL) नामक मुहिम से क्राइम अगेंस्ट
 

हिमाचल की महिला पुलिस अब और भी सशक्त हुई है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ महिला पुलिस के पास एक नया हथियार आया है। ये हथियार दो पहियों वाला है। राज्य पुलिस की चुनिंदा तेजतर्रार महिला कर्मियों को दो पहिया वाहन दिए गए हैं। वीरांगना ऑन व्हील्स (VEERANGNA ON WHEEL) नामक मुहिम से क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ लड़ाई अब और भी कारगर होगी। यदि देवभूमि की किसी बेटी, बहन या मां के खिलाफ कोई बुरी नजर उठाएगा तो शिकायत मिलते ही राज्य पुलिस की वीरांगनाएं (VEERANGNA ON WHEEL) तुरंत मौके पर पहुंच कर असामाजिक तत्वों की खबर लेंगी।

यह भी पढ़ेंः-कर्मचारियों और होटल इंडस्ट्री को हिमाचल दिवस का तोहफा

वीरवार को हिमाचल दिवस के मौके पर हिमाचल पुलिस की वीरांगनाओं को 135 होंडा एक्टिवा दी गई। हिमाचल प्रदेश में हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यहां शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की समस्याओं को सुलझाया जाता है। अब इन्हीं हेल्प डेस्क में 135 एक्टिवा क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ एक्टिव रोल निभाएंगी। मंडी जिला के पधर में हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ये एक्टिवा प्रदान की।


हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू का मानना है कि यदि किसी महिला के खिलाफ कोई अपराध होता है तो उसकी सहायता के लिए तुरंत मौके पर पहुंचना जरूरी है। हिमाचल पुलिस की महिला कांस्टेबल इनका संचालन करेंगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें अक्सर देखने में आती हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों की शिकायत होने पर महिला पुलिस की ये एक्टिवा टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर मनचलों को सबक सिखाएंगी। कुल 135 महिला कांस्टेबल अब क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ कारगर तरीके से लड़ाई लड़ेंगी। इसमें दो पहिया वाहन की अहम भूमिका होगी।