कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, सुक्खू सरकार ने जारी किया चार फीसदी डीए

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की है। 
 

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो गई है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2022 से लागू होगा और कर्मचारियों को मई में अप्रैल के वेतन में नकद भुगतान किया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग साढे पांच लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा। 

यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें समय-समय पर वेतन और अन्य लाभ प्रदान करने का प्रयास करेगी। इस घोषणा से प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों और साढ़े तीन लाख कर्मियों-पेंशनरों को लाभ होगा। सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि वह चरणबद्ध तरीके से नए वेतनमान का एरियर भी देगी।