भरमौर में महिला मंडल भवन के लिए धनराशि मंजूर
भरमौर। भरमौर उपमंडल में कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रभावी उपायों को लेकर विधायक जियालाल कपूर लाल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को फेस मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित कर सोशल डिस्टेंसिंग का महत्त्व भी समझा रहे हैं।
बुधवार को उन्होंने ग्राम पंचायत खणी में लोगों को फेस मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर लोगों को जागरूक भी किया। पंचायत प्रतिनिधियों से बाहर से आए हुए लोगों पर पंचायत क्वारंटीन व होम क्वारंटीन की अनुपालना सुनिश्चित बनाने का तथा कड़ी निगरानी रखने का आग्रह किया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत खणी में महिला मंडल भवन के लिए धनराशि भी मंजूर की। विधायक जियालाल कपूर ने सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए एकलव्य आदर्श विद्यालय के भवन के लिए चयनित भूमि का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।