किसानों-बागवानों को फसलों के नुकसान का मिले मुआवजाः जियालाल कपूर

चम्बा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी उपमंडल में भारी वर्षा और बेमौसमी बर्फबारी व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों को हुए नुकसान के कारण किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच भरमौर-पांगी के विधायक ने सरकार ने किसानों-बागवानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग की है।
 

चम्बा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी उपमंडल में भारी वर्षा और बेमौसमी बर्फबारी व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों को हुए नुकसान के कारण किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच भरमौर-पांगी के विधायक ने सरकार ने किसानों-बागवानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग की है। विधायक जियालाल कपूर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि किसानों और बागवानो की फसलों को हुए नुकसान का जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।

 

विधायक कपूर ने कहा कि कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारी फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करें। प्रदेश सरकार को सही तौर पर नुकसान की वस्तु स्थिति से अवगत करवाएं। ताकि समय पर राहत मैनुअल के तहत लोगों को उचित मुआवजा मिल सके। विधायक कपूर ने बताया कि लोगों की नगदी फसल मटर व बागवानी को काफी नुकसान हुआ है। इससे लोगों की आर्थिकी प्रभावित हुई है।

 

 

विधायक कपूर ने बताया कि इन क्षेत्रों में सड़कों व पुलों को भी नुकसान हुआ है। इनके आकलन तैयार करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आवासीय आयुक्त पांगी और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर को निर्देश जारी किए हैं कि अवरुद्ध संपर्क मार्गों को जल्द बहाल कराएं, ताकि लोगों को आवाजाही में कोई भी दिक्कत ना हो।

 

 

उन्होंने विद्युत, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और जलापूर्ति की भी समुचित व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशों के अनुपालना सुनिश्चित बनाएं व टीकाकरण करवाएं।