हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 478 और पॉजिटिव, जानें कहां कितने सक्रिय केस

RNN DESK। हिमाचल प्रदेश में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मंडी के बीबीएमबी कोविड-19 अस्पताल में संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा ऊना के 40 और 62 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई। प्रदेश में वीरवार को 478 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा
 

RNN DESK। हिमाचल प्रदेश में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मंडी के बीबीएमबी कोविड-19 अस्पताल में संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा ऊना के 40 और 62 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई। प्रदेश में वीरवार को 478 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 95, ऊना 108, शिमला 63, सोलन 60, मंडी 39, बिलासपुर 36, सिरमौर 23, कुल्लू  21, हमीरपुर 14 और चंबा में 19 नए मामले आए हैं।

 

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की नौ एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्राएं कोरोना संक्रमित निकली हैं। यह सभी छात्राएं लक्कड़ बाजार स्थित हॉस्टल में रहती हैं। प्रशिक्षु छात्राओं के पॉजिटिव आने के बाद वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्टल के ए ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. राकेश भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है।

लाहौल-स्पीति फिर कोरोना मुक्त

प्रदेश में वीरवार को कोरोना की जांच के लिए 6865 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 4896 की रिपोर्ट निगेटिव और 1719 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64014 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 3221 हो गए हैं। अब तक 59738 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1039 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 254, चंबा 37, हमीरपुर 288, कांगड़ा 684, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति शून्यू, कुल्लू 60, मंडी 156, शिमला 259, सिरमौर 237, सोलन 527 और ऊना जिले में 712 है।

 

बसों को सैनिटाइज करने के निर्देश 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने बसों को सैनिटाइज करने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें सरकारी और निजी बसें शामिल हैं। सैनिटाइजेशन दिन में एक बार करना होगा। परिवहन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

 

अप्रैल में होने वाली ग्राम सभाएं टलीं

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने अप्रैल में होने वाली ग्राम सभाओं, पंचायत समिति और जिला परिषद की बैठकों को आगामी आदेश तक टाल दिया है। पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने वीरवार को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।