मंडी में ड्राइवरों-कामगारों की हुई कोरोना स्क्रीनिंग

मंडी। मंडी जिला में लॉकडाउन-कर्फ्यू में राशन व मेडिकल सामान की आपूर्ति में लगे ड्राइवरों-कामगारों की शनिवार को सेरी मंच पर कोरोना को लेकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की टीम ने उन्हें कोरोना से बचाव को लेकर बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों
 

मंडी। मंडी जिला में लॉकडाउन-कर्फ्यू में राशन व मेडिकल सामान की आपूर्ति में लगे ड्राइवरों-कामगारों की शनिवार को सेरी मंच पर कोरोना को लेकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की टीम ने उन्हें कोरोना से बचाव को लेकर बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों व सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी व उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसमें व्यापार मंडल का भी सहयोग लिया गया।

उन्होंने कहा कि मंडी जिला में लोगों तक आवश्यक चीजों की आपूर्ति के लिए ट्रक व अन्य वाहन जिला और प्रदेश से बाहर भी आ-जा रहे हैं। ट्रकों के जरिए राशन, सब्जियों व दवाइयों की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में जरूरी है इस सारे काम में लगे लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर सभी सुरक्षा उपायों की जानकारी हो, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें व उनके परिवारों की भी सुरक्षा हो।इस मुहिम के तहत प्रशासन ने तय किया है कि उन्हें वाहनों को सेनिटाइज करने के सही तरीके, आवाजाही के दौरान अपना ध्यान रखने व संक्रमण से बचाव के लिए बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों से अवगत करवाया जाए। उन्हें काम के बाद घर जाने पर परिवार वालों से मिलने से पहले क्या एहतियात बरतनी है, यह भी बताया जा रहा है। जोनल अस्पताल मंडी की डॉक्टरों की टीम उन्हें कोरोना से बचाव को शिक्षित कर रही है।