कांग्रेस ने की भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत की जांच की मांग

RNN DESK। हिमाचल कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच (Investigation) की मांग (Demand) की। मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव 17 मार्च को नई दिल्ली में उनके आवास में पंखे से लटकता मिला था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश
 

RNN DESK। हिमाचल कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच (Investigation) की मांग (Demand) की। मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव 17 मार्च को नई दिल्ली में उनके आवास में पंखे से लटकता मिला था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रश्नकाल के बाद यह मुद्दा उठाया।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग, खास कर उनके निर्वाचन क्षेत्र मंडी के लोग शर्मा की रहस्यमय मौत के असली कारण के बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की सीबीआई जांच की जा सकती है तो शर्मा की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश क्यों नहीं दिए जा सकते।

allowfullscreen

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। ठाकुर ने कहा कि जांच के नतीजे सामने आने तक इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शर्मा ने अपने लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि शर्मा को प्रोस्टेट सहित अन्य समस्याएं थीं।

ठाकुर ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि शर्मा की मौत को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने फेसबुक पोस्ट डाले जिनमें शर्मा की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। शर्मा 2014 और 2019 में मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।