भरमौर में रिकॉर्ड समय में पुल तैयार, जनता को किया समर्पित

भरमौर। लोक निर्माण विभाग ने रिकॉर्ड 10 दिनों में पुल तैयार कर जनता को समर्पित कर दिया है। यह पुल जिला चम्बा के उपमंडल भरमौर में बनाया है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही अब होली-चम्बा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इससे होली क्षेत्र के लोगों ने
 

भरमौर। लोक निर्माण विभाग ने रिकॉर्ड 10 दिनों में पुल तैयार कर जनता को समर्पित कर दिया है। यह पुल जिला चम्बा के उपमंडल भरमौर में बनाया है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही अब होली-चम्बा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इससे होली क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि 22 मई को सुबह भारी भूस्खलन होने के कारण खड़ामुख के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके साथ ही सड़क पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। स्थानीय विधायक ने लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द पुल का निर्माण करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद विभाग ने 10 दिन तक लगातार काम करके पुल तैयार कर दिया है।

विधानसभा क्षेत्र भरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने बुधवार को पुल का विधिवत उद्धघाटन किया। जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता भरमौर संजीव महाजन ने बताया कि विभाग ने दिन-रात मेहनत कर 10 दिन में पुल तैयार किया है। इस पुल के निर्माण होने से होली क्षेत्र के लोग राहत की सांस लेंगे।। उन्होंने कम समय में पुल के लिए बजट मुहैया कराने के लिए विधायक जिया लाल कपूर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।