कोरोना कर्फ्यू के बीच हिमाचल आ रहे हैं अमिताभ और ट्रम्प
हिमाचल प्रदेश (Himachal) में शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) लागू हो गया है। प्रदेश में कई तरह की बंदिशों लगाई गई हैं। हालांकि कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) में प्रदेश में पर्यटकों के आने पर कोई पाबंदी नहीं है। इसी बीच दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) हिमाचल (Himachal) आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) और डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के लिए कोविड-19 ई-पास जारी किए गए हैं।
हुआ ये है कि हिमाचल सरकार ने किसी भी व्यक्ति के प्रदेश में दाखिल होने के लिए कोविड-19 ई-पास जरूरी कर दिया है। ऐसे में हिमाचल में आने वालों के लिए ई-पास के लिए आवेदन करना आवश्यक है। इसी बीच हिमाचल आने के लिए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पास के लिए आवेदन किया है। हिमाचल सरकार की ओर से कोविड-19 ई-पास जारी भी कर दिया गया है।
दोनों के पास की वैद्यता 7 मई यानी आज शुक्रवार तक के लिए हैं। इसके साथ ही दोनों ही दिग्गज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आना चाहते हैं। दोनों ने चंडीगढ़ सेक्टर-17 से शिमला आने के लिए आवेदन किया है। अमिताभ बच्चन के लिए जारी हुए पास के अनुसार वह राजीव सैजल से यहां रुकेंगे, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पास में प्रकाश शर्मा के पास ठहरने का जिक्र किया है।
सरकारी तंत्र में फैली अव्यवस्था
हिमाचल सरकार की ओर से पास जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पास वायरल हो रहे हैं। लोगों सरकार के अधिकारियों पर निशाना साध रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ई-पास के स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इससे पता चलता है कि सरकारी तंत्र में किस तरह की अव्यवस्था फैली है। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अमिताभ बच्चन को भी ई-पास जारी हो रहे हैं।
सरकार सही कदम उठाएगी तो समर्थन
वहीं, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि गलत को गलत व सही को सही कहते हैं। सरकार सही कदम उठाएगी तो समर्थन दिया जाएगा। इसी बीच कोरोना कहर में हिमाचल सरकार के अधिकारी बिना तथ्यों की जांच किए ई-पास कैसे जारी कर रहे हैं, चर्चा का विषय बना हुआ है।