18 से 44 साल के आज ही बुक करवा लें स्लॉट, नहीं तो नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन

मण्डी। जिला मण्डी 17 मई को 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। यह बात उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने शनिवार को जिला टास्क फोर्स की टीकाकरण की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन 17, 20, 24, 27 और
 

मण्डी। जिला मण्डी 17 मई को 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। यह बात उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने शनिवार को जिला टास्क फोर्स की टीकाकरण की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन 17, 20, 24, 27 और 31 मई यानि सोमवार और वीरवार को विभिन्न पांच चरणों में लगेगी। जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में प्रातः 10 बजे से सांय चार बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी।

 

उपायुक्त ने बताया कि 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों को जिस दिन वैक्सीन दी जाएगी, उस दिन 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन नहीं होगा। 18 से 44 साल आयुवर्ग के बहुत से लोगों ने कोविड पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है। मगर पंजीकरण के उपरांत स्लॉट बुकिंग करवाना अनिवार्य है। स्लॉट बुकिंग उपरोक्त तिथियों से केवल दो दिन पहले करवाई जा सकेगी। स्लॉट बुकिंग के बगैर कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन केंद्र पर नहीं आ सकता। इसके लिए पोर्टल केवल 48 घंटे पहले खुलेगा। यानी 17 मई के दिन होने वाली वैक्सीनेशन के लिए 15 मई को ही स्लॉट बुकिंग होगी।

 

20 मई के लिए बुकिंग 18 को, 24 मई को वैक्सीन लगाने के लिए बुकिंग 22 को, 27 मई के लिए बुकिंग 25 मई को जबकि 31 मई को वैक्सीन की डोज प्राप्त करने के लिए बुकिंग 29 मई को करवाई जा सकेगी। स्लॉट बुकिंग करवाने के बाद लाभार्थी के मोबाईल पर एसएमएस आएगा। इसमें वैक्सीन लगवाने की तिथि, समय और स्वास्थ्य केंद्र का नाम होगा।

 

एक दिन में एक केंद्र में सिर्फ 100 को लगेगी वैक्सीन

उपायुक्त ने बताया कि जिला के 31 केंद्रों में टीकाकरण होगा। प्रत्येक केंद्र में एक दिन में केवल 100 लोगों को वैक्सीन प्रदान की जाएगी। ताकि टीकाकरण केंद्र पर अनावश्यक भीड़ न जुटे और सामाजिक दूरी बनाई रखी जा सके। इस तरह 31 मई तक पांच दिनों में जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 15,490 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। मण्डी जिला में इस आयु वर्ग के लगभग 4 लाख 35 हजार व्यक्ति हैं। प्रत्येक निर्धारित तिथि को एक केंद्र के लिए केवल 100 लोगों को ही कोविन पोर्टल पर स्लॉट की बुकिंग हो सकेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे बिना स्लॉट बुकिंग के वैक्सीनेशन केंद्रों पर न आएं।

 

 

मण्डी में इन केंद्रों पर होगा 17 मई को टीकाकरण

17 मई को विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मण्डी के दो केंद्रों में, सिविल अस्पताल सुन्दरनगर, जोगेन्द्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, संधोल, पधर, कटौला, नगवाई, बगस्याड़, गोहर, जंजैहली, करसोग, कोटली, पांगणा तथा लड़भड़ोल, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नैरचौक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चौक, बग्गी, चोलथरा, कनैड, समैला, चतौंड़ा, फतेहपुर, लेदा, झुंगी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी, डैहर, बलद्वाड़ा तथा रिवालसर सहित कुल 31 केंद्रो में टीकाकरण किया जाएगा।