COVID-19 / मुंबई से लौटे चार और लोग संक्रमित, हिमाचल में आंकड़ा पहुंचा 173

शिमला/मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। खास कर दूसरे राज्यों से वापस आ रहे हिमाचली लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोगों में भय पैदा हो रहा है। शनिवार को मुंबई से लौटे चार और लोग मंडी जिले में
 

शिमला/मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। खास कर दूसरे राज्यों से वापस आ रहे हिमाचली लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोगों में भय पैदा हो रहा है। शनिवार को मुंबई से लौटे चार और लोग मंडी जिले में कोरोना संक्रमित पाए गए। हिमाचल प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर शनिवार को अब 173 पहुंच चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीवानंद चौहान ने बताया कि मुंबई से लौटे जो चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन एक ही परिवार के सदस्य (एक महिला, उसका बेटी और बेटी) हैं। ये लोग पहले से ही क्वारंटीन केंद्र में रह रहे थे। हिमाचल में शुक्रवार को भी 16 नए मामले आए थे। इनमें 14 हमीरपुर जिले से और दो कांगड़ा जिले से सामने आए थे।

चौहान ने बताया कि महिला का पति भी हाल में मुंबई से लौटा है, लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। इनके अलावा मुंबई में रहने वाला 61 वर्षीय टैक्सी चालक भी संक्रमित पाया गया है। वह मुंबई से कुछ लोगों को कुछ दिन पहले राज्य में लेकर आया था और उसे बुखार जैसे लक्षण दिखने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके बाद उसका सैंपल लिया गया था। जांच में उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमित 110 लोगों का अभी उपचार किया जा रहा है और 59 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हमीरपुर में सामने आए हैं। हमीरपुर में 55, कांगड़ा में 30, मंडी में आठ, सोलन और बिलासपुर में पांच-पाच, सिरमौर, ऊना और चम्बा में दो-दो और कुल्लू में एक मामला सामने आया है। उपायुक्त हरिकेश मीना ने बताया कि हमीरपुर में हाल में संक्रमित पाए गए सभी 14 लोग मुंबई से लौटे थे।