Coronavirus/ऑफिस के लिए सरकार की नई गाइडलाइन
कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सभी कर्मचारियों को ऑफिस में काम के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने लोगों को ऑफिस में कोरोना (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए 7 निर्देश दिए हैं।
हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में लिखा-ऑफिस में काम के दौरान सावधानी जरूरी है। मानने होंगे ये नियम-
- एंट्री गेट पर सैनिटाइज (Sanitizer Dispenser) किया जाना अनिवार्य।
- थर्मल स्क्रीनिंग भी अनिवार्य।
- बिना मास्क दफ्तरों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
- सोशल डिस्टैंसिंग का सख्ती से पालन होगा।
- मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही होंगी।
- कंटेनमेंट जोन वाले ड्राइवर गाड़ी नहीं चलाएंगे।
- ऑफिस में कोरोना बचाव के पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाएं।
ये भी पढ़ें-Shopian Encounter में पांच आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित
देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कोविड-19 के कुल केस 2,46,628 हो गए हैं। इससे मरने वालों की संख्या 6,929 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना से अब तक 1,19,293 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख के करीब पहुंच गया है. जबकि मौत का आंकड़ा 4 लाख के करीब है।