BJP SC MORCHA चंबा टीम की घोषणा, इन्हें मिली जगह

चंबा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (BJP SC MORCHA) के जिला अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला कार्यकारिणी की घोषणा से पूर्व जिला अध्यक्ष नेे प्रदेश भाजपा संगठन के नेतृत्व और भाजपा जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा के साथ विचार विमर्श किया। इसके साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भरमौर-पांगी के विधायक जिया
 

चंबा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (BJP SC MORCHA) के जिला अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला कार्यकारिणी की घोषणा से पूर्व जिला अध्यक्ष नेे प्रदेश भाजपा संगठन के नेतृत्व और भाजपा जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा के साथ विचार विमर्श किया। इसके साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भरमौर-पांगी के विधायक जिया लाल कपूर, चंबा सदर विधायक पवन नैय्यर, भटियात के विधायक विक्रम जरियाल, डलहौजी के पूर्व प्रत्याशी एवं मार्किट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर से भी BJP SC MORCHA की कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर चर्चा की। इसके साथ जिला के छह भाजपा मंडलों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है।

विजय भारद्वाज द्वारा घोषित की गई जिला कार्यकारिणी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के सुरेश धरमानी और चंबा से विक्रम सूर्या को जिला महामंत्री बनाया है। इसके अलावा साच से पवन कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डलहौजी से राम सिंह, चुराह से हरि सिंह और भटियात से चंदू राम सलारिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भरमौर से सुनीता भूषण को मोर्चा को प्रवक्ता, भरमौर से अभय भारद्वाज को जिला मीडिया संयोजक, कूंर भरमौर से सुरेंद्र कुमार, चंबा से राजेश जपोत्रा, डलहौजी से राम दित्ता और चुराह से चतर सिंह को सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दर्शन कुमार, महिंद्र कुमार, राजिंद्र कुमार, नरसिंह, काकू राम, कुलदीप सिंह, हंसराज, रोशन लाल, राजिंद्र कुमार, रोहित कुमार और शिव कुमार को मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

इन्हें मिली एससी मोर्चो के मंडल की कमान

वहीं BJP SC MORCHA के जिला अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने भाजपा एससी मोर्चा के मंडलाध्यक्ष में नियुक्त कर दिए हैं। इनमें ब्रेही से धीरेंद्र कुमार को भरमौर मंडल का अध्यक्ष बनाया है। पातो राम को चंबा मंडल, गोविंद सिंह को चुराह मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिसंबर नाथ को पांगी मंडल और लाल सिंह को भटियात और लेख राज को डलहौजी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विजय भारद्वाज ने कहा कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी हैं।