पंजाब में 'आप' की सरकार बनी, हिमाचल में खालिस्तानी गतिविधियां प्रखर हो गईंः कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। आप ने भाजपा पर निशाना साधा है, तो वहीं भाजपा-कांग्रेस के निशाने पर आप आ गई है।
 

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। रविवार यानी आज सुबह धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा है, तो वहीं भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर आम आदमी पार्टी आ गई है। इसके अलावा कवि कुमार विश्वास ने भी इस मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा सरकार पूरी तरह फेलः मनीष सिसोदिया

पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर ख़ालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए.

जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गयी।

— Manish Sisodia (@msisodia) May 8, 2022

इधर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा है कि पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचा पाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई।

आप के साथ खालिस्तानियों की घुसपैठः भाजपा

जहाँ -2 @AamAadmiParty वहाँ-2 खलिस्तानी

इधर हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने एंट्री की साथ ही खालिस्तानीयो ने भी हिमाचल में घुसपैठ शुरू कर दी है
हिमाचल के धर्मशाला स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे प्रमाणित करते हैं कि आम आदमी पार्टी का खालिस्तानियो के साथ पूर्ण गठबंधन है। pic.twitter.com/RFz6uU8FFn

हिमाचल में पहले कभी नहीं हुआ ऐसाः कांग्रेस

कुमार विश्वास ने बोले- पहले भी चेताया था फिर कह रहा हूं


खालिस्तानी झंडे पर क्या बोले सीएम जयराम ठाकुर?