Himachal Election :  पंच परमेश्वर वाली भाजपा फेल! निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी खेल

बूथ स्तर पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम वाली भाजपा के लिए निर्दलीय और अपने ही बागी नेता चुनौती बन गए हैं। कई नेताओं के आजाद प्रत्याशी के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।

 

धर्मशाला। बूथ स्तर पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम वाली भाजपा के लिए निर्दलीय और अपने ही बागी नेता चुनौती बन गए हैं। हिमाचल में भाजपा के 'मिशन रिपीट' को प्रदेश के सबसे ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों वाले कांगड़ा जिले के 5 बागी नेता रास्ते का रोड़ा बन सकते हैं। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी बगावत का सामना कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : BJP के स्टार प्रकारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी; CM योगी समेत 40 नेता करेंगे प्रचार

हालांकि जिला कांगड़ा में डैमेज कंट्रोल करने की कमान खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam) ने संभाल रखी है। जयराम ठाकुर ने जिले में बागी तेवर अपनाए सभी नेताओं से फोन पर संपर्क साधा है। इसके अलावा आरएसएस के प्रचारक भी बागियों की सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बगावत से परेशान भाजपा ने नेताओं को चेतावनी भी दे डाली है।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस के टिकट आवंटन में रहा इस गुट का दबदबा, यह हो सकता है सीएम चेहरा

फतेहपुर, इंदौरा और ज्वाली में बागी

भाजपा ने नूरपुर से कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया का विधानसभा क्षेत्र बदलकर फतेहपुर भेजा है। यहां पूर्व प्रत्याशी रहे कृपाल परमार बागी हो गए हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर नामांकन भर चुके हैं। इंदौरा से विधायक रीता धीमान को टिकट मिला है। यहां पूर्व विधायक मनोहर धीमान भी निर्दलीय नामांकन भर चुके हैं। जवाली से भी विधायक अर्जुन सिंह चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : कांग्रेस अभी पांच सीटों पर नहीं तय कर पाई अपने प्रत्याशी

धर्मशाला और कांगड़ा में बगावत

धर्मशाला में मौजूदा विशाल नैहरिया का टिकट काटकर राकेश चौधरी को देने से पूरा भाजपा मंडल बागी है और अपना प्रत्याशी अलग से उतारने का एलान कर चुका है। कांगड़ा में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पवन काजल को पार्टी का चुनाव टिकट तो मिल गया, लेकिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय चौधरी के रूख पर सबकी नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : यह क्या ? मंच पर रोने लग गए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर !


जसवां परागपुर में पराशर का प्रेशर

कांगड़ा जिला की जसवां परागपुर विधानसभा सीट सबसे हॉट बन चुकी है। दो विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करवा चुके बिक्रम सिंह ठाकुर को इस मर्तबा भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जसवां परागपुर क्षेत्र के स्वाणा गांव से संबंध रखने वाले समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर चुनौती देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी विधानसभा चुनाव के लिए दल-बल के साथ नामांकन पत्र भर दिया है।