10 IFS अफसर ट्रांसफर, दो HFS अधिकारी बदले, अधिसूचना जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब वन विभाग की अफसरशाही को इधर-उधर किया है। इसके चलते सरकार ने 10 आईएफएस व दो एचएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इससे पहले हिमाचल सरकार के प्रशासनिक सचिवों और विकास खंड अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए थे। अब कोविड संकट के बीच वन
 

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब वन विभाग की अफसरशाही को इधर-उधर किया है। इसके चलते सरकार ने 10 आईएफएस व दो एचएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इससे पहले हिमाचल सरकार के प्रशासनिक सचिवों और विकास खंड अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए थे। अब कोविड संकट के बीच वन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं।

वीरवार को जारी अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के ईडी एचके गुप्ता को पीसीसीएफ (हॉफ) कार्यालय में एपीसीसीएफ वन प्रबंधन लगाया है। नियुक्ति के इंतजार में बैठे आईएफएस अधिकारी आर लालननसंगा को वन निगम में कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। सीसीएफ (टी) शिमला आरके गुप्ता को पीसीसीएफ कार्यालय में सीसीएफ (प्रशासनिक), सीसीएफ (टी)हर्षवर्द्धन को वन निगम में डायरेक्टर (एस) लगाया गया है।

वन निगम धर्मशाला के डायरेक्टर (एन) एसके मुसाफिर को सीसीएफ (टी) मंडी लगाया गया है। इसी पद पर तैनात उपासना पटियाल को वन निगम धर्मशाला में डायरेक्टर (एन) लगाया गया है। आईएफएस अधिकारी एलजे साइमियांग, जो नियुक्ति के इंतजार में थे, उन्हें सीएफ (वाइल्ड लाइफ) साउथ शिमला पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह आईएफएस के थीरूमल को सीएफ (टी) शिमला पर तैनाती दी है।

आईएफएस अशोक चौहान को पदोन्नत कर सीएफ (टी) शिमला लगाया गया है, जबकि डीएफओ शहरी शिमला सतीश गुप्ता को पीसीसीएफ कार्यालय में डीएफओ (एफसीए) पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा दो एचएफएस अधिकारियों में प्रदीप भारद्वाज को डीएफओ एकीकृत विकास परियोजना शिमला से पीसीसीएफ कार्यालय में डीएफओ (एफयू) और संयुक्त निदेशक एफटीआई चायल हितेंद्र शर्मा को डीएफओ एकीकृत विकास परियोजना शिमला पद पर तैनाती दी गई है।