Corona Update India: सामने आए कोरोना के 25,920 नए मामले, 492 लोगों ने तोड़ा दम

देश में वर्तमान समय में कोरोना का रिकवरी रेट (Recovery Rate) फिलहाल 98.12% है, जबक‍ि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.07% है। इसके अलावा वीकली पोजिटिविटी रेट 2.76% है।

 

वेब टीम। देश में प‍िछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 25,920 नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 492 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 66,254 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देने में सफलत रहे हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 4,19,77,238 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अब भारत में सक्रिय मामलों (Active Corona Case In India) में कमी देखी जा रही है और यह संख्‍या अब तीन लाख से भी कम हो गई है। 


वर्तमान में देश में कोरोना संक्रमण के  2,92,092 सक्र‍िय मरीज हैं। कल देश में कोरोना के 30 हजार 757 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कल की तुलना में नए मामलों में कमी देखने को मिली है। देश में रिकवरी रेट (Recovery Rate) फिलहाल 98.12% है, जबक‍ि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.07% है। इसके अलावा वीकली पोजिटिविटी रेट 2.76% है। अब तक कुल वैक्सीनेशन की संख्‍या 1,74,64,99,461 हो चुकी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल के आंकड़े

  • राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 174.64 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
  • भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,92,092 है।
  • सक्रिय मामलों की दर 0.68 प्रतिशत है।
  • स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.12 प्रतिशत।
  • बीते चौबीस घंटों में 66,254 लोग स्वस्थ हुए। अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,19,77,238 है।
  • पिछले 24 घंटों में 25,920 नए मामले सामने आये।
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.07 प्रतिशत है।
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.67 प्रतिशत है।
  • अब तक 75.68 करोड़ जांच की जा चुकी हैं। बीते चौबीस घंटों में 12,54,893 जांच की गईं।