Weather Updates: हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट; मार्च के पहले दिन मौसम ने बदली करवट

IMD Alert: हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फ गिरने से ठंड एक बार फिर लौट आई है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात देखने को मिला है। वहीं, शिमला समेत अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है।
 

IMD Rain and Cold Forecast 1 March:  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में आए बदलाव के बीच सोमवार को अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी हुई। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

चार मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पर्यटन स्थल कुफरी में 15 मिनट तक बर्फ के फाहे गिरे। शिमला में दिनभर रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहा। रोहतांग के साथ अटल टनल के दोनों छोर में बर्फबारी हुई है। ट्रकों के साथ दोपहिया वाहनों को छोड़कर टनल से वाहनों की आवाजाही जारी रही।


मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी होती रही। अटल टनल के साउथ पोर्टल और सोलंगनाला में भी बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा, कुंजम दर्रा व बारालाचा में भी बर्फबारी हुई है। जिला कांगड़ा में भी मौसम ने करवट बदली है। जिला में मंगलवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को देश में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की थी। हालांकि, आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर सहित पहाड़ी इलाकों में ठंड ने फिर एकबार दस्तक दी है। राष्ट्रीय राजधानी इलाके में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा। ऐसा माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण से उससे सटे मैदानी इलाकों का भी मौसम बदला है।


हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फ गिरने से ठंड एक बार फिर लौट आई है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात देखने को मिला है। वहीं, शिमला समेत अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। इसके कारण कई शहरों के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सोमवार को यहां पारा 16.9 डिग्री सेल्सियस था।