Russia-Ukraine War: खाना लेने के लिए खड़े भारतीय छात्र की मिसाइल हमले में मौत

रूस और यूक्रेन के बीच भारी गोलाबारी के बीच भारत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दोनों देशों के बीच युद्ध की वजह से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र की आज सुबह गोलाबारी की चपेट में आकर मौत हो गई।
 

रूस और यूक्रेन के बीच भारी गोलाबारी के बीच भारत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दोनों देशों के बीच युद्ध की वजह से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र की आज सुबह गोलाबारी की चपेट में आकर मौत हो गई। मारे गए छात्र की पहचान नवीन के रूप में हुई है। कर्नाटक निवासी नवीन खार्कीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी (Kharkiv National Medical University) का छात्र था।
 

इसकी पुष्टि करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, हमने पीड़ित परिवार तक यह सूचना पहुंचा दी है और लगातार उनके संपर्क में हैं। मंत्रालय के मुताबिक नवीन यूक्रेन के खार्कीव में गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ भोजन लेने के लिए खड़ा था, उसी समय एक मिसाइल हमले में उसने जान गंवा दी।


स्थानीय छात्रों, ठेकेदार और इसके दोस्तों ने नवीन के शव की शिनाख्त की। शव को स्थानीय पोस्टमार्टम हाउस रख दिया गया है। 


मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की तत्काल सुरक्षित वापसी की मांग को दोहराने के लिए रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया गया है। साथ ही इसी तरह की कार्रवाई रूस और युक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।