फेसबुक पर दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का जवान, जासूसी के आरोप में गिरफ्तार 

भारतीय वासुसेना के (IAF) जवान देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे IAF से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई है। 

 

भारतीय वायुसेना के एक जवान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में देवेंद्र शर्मा नामक वायुसेना के जवान को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को इस पूरे प्रकारण में पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ होने का अंदेशा है। आरोप है कि पहले भारतीय वासुसेना के (IAF) जवान देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे IAF से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई है। पुलिस को देवेंद्र की पत्नी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं।