5G Network In India: देश के 13 शहरों में इस दिन लॉन्च होगा 5जी नेटवर्क
देश में 5जी (5G Network) की कमर्शियल लॉन्चिंग की घोषणा हो गई है। एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) किसी भी वक्त 5G को देश में लॉन्च कर सकते हैं। एयरटेल और जियो ने कहा है कि उनकी 5G सेवाएं (5G Network Services) अगस्त महीने में ही लॉन्च होंगी। उम्मीद की जा रही है कि जियो का 5G इस महीने के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक में लॉन्च हो सकता है।
इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि 29 सितंबर से शुरू हो रहे इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस (India Mobile Congress) में सरकार 5जी की लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि उम्मीद से पहले 5G को लॉन्च किया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 5G की लॉन्चिंग पूरे देश में एक साथ नहीं होगी और इसकी कवरेज भी 4G की तरह व्यापक नहीं होगी।
5G को धीरे-धीरे अलग-अलग फेज में लॉन्च किया जाएगा। पहले फेज के लिए देश भर के 13 शहरों का चयन किया गया है जहां सबसे पहले 5जी लॉन्च होगा। देश के जिन 13 शहरों में 5G Network लॉन्च होगा उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शहर शामिल हैं।
अब इसका अर्थ ये हुआ है कि इन शहरों में रहने वाले लोगों को 5जी का एक्सपेरियंस करने का मौका सबसे पहले मिलेगा। मगर यह भी हो सकता है कि 5जी के लिए थोड़ा इंतजार भी करना पड़े, क्योंकि किसी भी कंपनी ने स्पष्ट तौर पर 5जी की लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। पिछले सप्ताह टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्पेकट्रम से संबंधित पत्र दे दिए गए हैं।