5 साल का मासूम बच्चे को मिली पुलिस फोर्स में नौकरी, मिलेगा इतना वेतन

मध्य प्रदेश के 5 साल के छोटे बच्चे ने बाल पुलिस आरक्षक के पद पर तैनाती लेकर इतिहास रच दिया है। इस बच्चे को नियुक्ति पत्र देते हुए जब पुलिस अधिकारी ने पूछा कि क्या तुम पुलिस की नौकरी करना चाहते हो तो उसने हाथ जोड़ कर पहले आभार जताया फिर अपनी तोतली बोली में कहा- हां।
 

बेरोजगार के दौर में कई लोगों की नौकरियां जा रही हैं, लेकिन इसी बीच देश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको जानकारी आपका सिर चकरा जाएगा। मध्य प्रदेश के 5 साल के छोटे बच्चे ने बाल पुलिस आरक्षक के पद पर तैनाती लेकर इतिहास रच दिया है। इस बच्चे को नियुक्ति पत्र देते हुए जब पुलिस अधिकारी ने पूछा कि क्या तुम पुलिस की नौकरी करना चाहते हो तो उसने हाथ जोड़ कर पहले आभार जताया फिर अपनी तोतली बोली में कहा- हां। बच्चे का ये मासूम अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों का दिल भर आया, वहां मौजूद मां के तो आंसू ही छलक गए। पूरा मामला क्या है आपको आगे बताते हैं-


न्यूज ट्रेंड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुतबिक यह मामला मध्य प्रदेश के जिला सिवनी  का है। 2017 में पुलिस में नौकरी के दौरान पिता की हार्ट-अटैक से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद ही 5 साल के बच्चे को अनुकम्पा के आधार पर पुलिस फोर्स में नियुक्ति मिली है। बीते मंगलवार को विशिष्ट पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने अनुकम्पा नियुक्ति पत्र देकर पुलिस लाइन में पदस्थापना की है। यह मप्र पुलिस का सबसे नन्हा बाल आरक्षक बन गया है।

 


जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2017 को प्रधान आरक्षक चालक श्याम सिंह मरकाम निवासी कुहिया छपारा तहसील लखनादौन जिला सिवनी की हार्ट-अटैक से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी सविता मरकाम ने अपने 5 वर्षीय बेटे गजेंद्र मरकाम को पुलिस की नौकरी दिलाने की ठानी। नरसिंहपुर में पद खाली ना होने पर कटनी में पदस्थाना के निर्देश प्राप्त हुए। इस पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने आवश्यक कार्रवाई कराते हुए मां की उपस्थिति में पांच वर्ष के बालक को बाल आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा।


 

पुलिस लाइन में रहेगा, पढ़ाई भी करेगा
एसपी ने बताया कि बाल आरक्षक गजेंद्र की पदस्थापना पुलिस लाइन में की गई है। बाल आरक्षक कोई काम नहीं करेगा वह मां के साथ ही पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहकर पढ़ाई करेगा। जब बच्चा 18 वर्ष का हो जाएगा और शैक्षणिक योग्यता के साथ शारीरिक दक्षता प्राप्त कर लेगा उसके बाद चरित्र प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षक के पद पर पदस्थापना होगी। बाल आरक्षक को शर्तों के आधीन 7 वें वेतनमान 19 हजार 500 रुपये का आधा,और  शासन द्वारा स्वीकृत मंहगाई भत्ता मिलेगा।