HP Police Recruitment :  हिमाचल पुलिस मुख्यालय नहीं, यह एजेंसी करेगी कांस्टेबल भर्ती  

 HP Police Recruitment : हिमाचल पुलिस भर्ती की 27 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा के पेपर लीक के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब हिमाचल में भर्ती को पुलिस मुख्यालय नहीं करवाएगा।

 

शिमला। हिमाचल पुलिस भर्ती की 27 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा के पेपर लीक के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब हिमाचल में भर्ती को पुलिस मुख्यालय नहीं करवाएगा। अब हिमाचल में इस साल होने वाली कांस्टेबल भर्ती को हिमाचल पुलिस नहीं करेगी। राज्य सरकार किसी और एजेंसी से इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाएगी। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल पुलिस में बंपर भर्ती, बदले गए नियम, जानें अब क्या होगी पात्रता

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1226 पद भरने का फैसला किया है। इसके लिए जब पुलिस मुख्यालय से भर्ती को लेकर पूछा गया तो पिछली पुलिस भर्ती के अनुभवों और पेपर लीक के बाद सीबीआई को गए केस को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इस काम से इनकार कर दिया है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, पहली बार अभ्यर्थियों का होगा डोप टेस्ट

इसके बाद पुलिस भर्ती का मामला कैबिनेट मीटिंग में रखा गया था। कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से यह मंजूरी दे दी है कि हिमाचल पुलिस मुख्यालय में यह भर्ती नहीं हगोी। मगर अब जिस एजेंसी से भर्ती करवानी है, उसको लेकर बातचीत चल रही है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती नियमों और प्रक्रिया में भी बदलाव करने की आदेश दिए हैं। 

यह भी पढ़ेंः-HP Police Recruitment : सभी वर्गों के लिए एक इंच लंबाई बढ़ाई, सरकार ने संशोधित किए भर्ती नियम

अब हिमाचल में लोक सेवा आयोग अथवा सरकार की ओर से तय की गई एजेंसी की माध्यम से पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के अनुसार हिमाचल में लंबित चल रहीं भर्तियों को 31 मार्च, 2024 से पहले शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश हैं। पुलिस भर्ती को लेकर भी जल्दी ही एजेंसी फाइनल कर दी जाएगी।