हिमाचल में 9 साल की बच्ची को फूफा ने बनाया हवस का शिकार

देवभूमि से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 9 साल की बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते में लगते फूफा ने दुष्कर्म कर डाला है। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में सामने आया है।
 

नाहन। देवभूमि से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 9 साल की बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते में लगते फूफा ने दुष्कर्म कर डाला है। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में सामने आया है। हालांकि मामला 17 जुलाई को महिला थाना में दर्ज हुआ था, लेकिन इसका खुलासा रविवार को हुआ है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार इस आरोपी ने बस स्टैंड के समीप उस समय इस वारदात को अंजाम दिया, जब पीड़िता अपनी दादी के घर पर थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता का परिवार किराए के मकान में रहता है। बच्ची की दादी भी पड़ोस में अलग से रहती है। आरोपी हरियाणा का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने घटना के बाद फरार हो चुके आरोपी को कड़ी मशकत के बाद गिरफ्तार कर लिया।