हिमाचल की राजधानी में स्कूल की 11 छात्राओं से छेड़छाड़, POCSO Act में केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा ही संगीन मामला सामने आया है। प्रदेश की राजधानी शिमला के एक स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामले सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा ही संगीन मामला सामने आया है। प्रदेश की राजधानी शिमला के एक स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामले सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति 22 साल में जेल सजा काट कर करीब डेढ़ साल पहले ही बाहर आया था।


मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल थाना क्षेत्र का है। चौपाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्कूल के साथ ही एक दुकान चलाता था, जहां पर वह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। 


मामला सामने आने के बाद स्कूल में यौन उत्पीड़न निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल की 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले की शिकायत चौपाल पुलिस थाना में की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एसएचओ चौपाल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी करीब 22 साल जेल में सजा काट चुका है। इसके बाद एक से डेढ़ साल पहले ही बाहर घर आया था और स्कूल के बाहर दुकान चलाता था।