Earthquake 3.2 की तीव्रता से हिली हिमाचल की धरती

RNN DESK। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। Earthquake भूकंप का केंद्र मंडी से 13 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में पांच किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि निकटवर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए
 

RNN DESK। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। Earthquake भूकंप का केंद्र मंडी से 13 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में पांच किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि निकटवर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश की धरती आधी रात को भूकंप के झटकों से हिल गई। मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात दो बजकर सात मिनट पर एक के बाद एक तीन झटके आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है। भूकंप के झटके मंडी शहर में ज्यादा महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मंडी शहर के आसपास था। लेकिन भूकंप के झटके साथ लगते कांगड़ा, कुल्‍लू व बिलासपुर जिला में भी महसूस किए गए हैं।

लोग डर कर कड़ाके की ठंड में अपने घरों से बाहर निकल आए व सुरक्षित स्थान पर आकर खड़े हो गए। काफी देर तक लोग घर में नहीं गए। लगातार तीन झटके महसूस होने से लोगों में दोबारा भूकंप आने का भय बन गया था। इस कारण लोग कड़ाके की ठंड में काफी देर तक बाहर रुके रहे। लोगों ने रात को अपने रिश्‍तेदारों व जान पहचान के लोगों से फोन पर बात कर हाल जाना।

भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। भूकंप की दृष्टि से मंडी व कांगड़ा जिला अतिसंवेदनशील हैं।