Mandi : वन विभाग की खेलों में पहली बार भाग लेंगी महिला खिलाड़ी

मंडी में 28 से 30 तक होगी 23 वीं राज्य स्तरीय वन विभाग खेल कूद प्रतियोगिता।   इसमें लगभग 700 खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे।
 

मंडी ।  कोरोना के कारण दो साल के अंतराल के बाद प्रदेश में फिर से वन विभाग की खेलें शुरू हो रही हैं। 23 वीं राज्य स्तरीय वन विभाग खेल कूद प्रतियोगिता मंडी के पड्डल मैदान में 28 से 30 नवंबर तक खेली जाएगी। वन विभाग की खेलों में पहली बार महिला खिलाडिय़ों को भी मौका मिलेगा। इस बार राज्य स्तरीय खेलों में महिला टीमें भी भाग लेंगी। इस बारे में वन अरण्यपाल अनिल जोशी ने बताया कि कोरोना के चलते दो साल तक ये खेल नहीं हो पाए मगर अब इन्हें मंडी में आयोजित किया जा रहा है।  इसमें प्रदेश के सभी वन विभाग से जुड़े विंगों से लगभग 700 खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे।

मुख्य अरण्यपाल अनिल जोशी ने बताया कि प्रदेश में पहली बार वन विभाग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाएं टीम इवेंट में भाग लेंगी। मंडी के पड्डल मैदान में कल से विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होगी। महिला व पुरूष वर्ग की इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश भर से छह सौ कर्मचारी भाग लेंगे। वन विभाग के 13 सर्कल के वन कर्मी से लेकर मुख्य अरण्यपाल तक के अधिकारियों सहित वन विकास निगम व वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी अधिकारी एक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि अब वन विभाग में महिला कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या भी पहले से कहीं अधिक हो गई हैं। इसलिए इस बार महिला टीमें भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं कीटीम कबड्डी, वालीबाल व बास्केटबाल के भी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज व कैरम समेत ट्रैक एंड फ ील्ड से संबंधित स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।