Shrikhand Yatra : श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे 120 यात्री पुलिस ने लौटाए, यह रही वजह

श्रीखंड महादेव यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो रही है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन बाहरी राज्यों के श्रद्धालु अभी से श्रीखंड महादेव की ओर रवाना हो रहे हैं।
 

श्रीखंड महादेव यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो रही है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन बाहरी राज्यों के श्रद्धालु अभी से श्रीखंड महादेव की ओर रवाना हो रहे हैं। आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रीखंड महादेव जा रहे 120 यात्रियों को पुलिस ने वापस भेज दिया है। मामला रविवार का है। सिंहगाड में तैनात पुलिस टीम ने इन यात्रियों को वापस भेजा है। 

यह भी पढ़ें ः- Shrikhand Yatra : इस दिन से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी भी व्यक्त की, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। क्योंकि अभी तक यहां तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं, जिसमें से दो बाहरी राज्यों से संबंध रखते थे। इनकी ग्लेशियर से पैर फिसलकर मौत हुई है। श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट देश की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा की तिथि घोषित कर दी है, लेकिन यात्री पहले ही यात्रा पर जाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें ः-  Shrikhand Mahadev Yatra पर जाने से पहले पढ़ लें यह गाइडलाइन


ऐसे में पुलिस और प्रशासन यात्रा पर जाने वाले लोगों को पहले ही पड़ाव सिंहगाड में रोक रहा है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि श्रीखंड जाने वाले रास्तों में पुलिस के कुछ जवान वर्दी और कुछ सिविल ड्रेस में तैनात किए हैं।

यह भी पढ़ें ः- Chamba Accident : चम्बा में रावी नदी में गिरी थार, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

आधिकारिक तौर पर श्रीखंड यात्रा 14 से 27 जुलाई तक चलेगी। ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो चुका है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद यदि यात्रा किन्हीं कारणों से स्थगित की जाती है, तो पंजीकरण शुल्क वापस नहीं होगा। उन्होंने शिव भक्तों से अनुरोध किया है कि जब आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होगी, तभी इस यात्रा में शामिल हों।


यहां करें आनलाइन पंजीकरण

आनलाइन पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।