Dharamshala News: त्रियुंड में लापता दिल्ली के तीनों ट्रैकर रेस्क्यू, पुलिस और NDRF ढूंढ निकाला 

Himachal Dharamshala News : त्रियुंड में ट्रैकिंग करने गए दिल्ली के 3 युवक लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि युवकों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। सूचना मिलने के बाद हिमाचल पुलिस और NDRF की टीम युवकों की तलाश में जुटी है।
 

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट त्रिउंड की ट्रैकिंग के लिए गए तीन लापता युवकों को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने खोज लिया है। पुलिस इन्हें मैकलोडगंज थाने ले आई है। तीनों युवक दिल्ली से धर्मशाला आए थे और तीनों त्रियुंड की ओर चले गए थे। युवकों की दोस्त चांदनी ने पुलिस को इनके लापता होने की जानकारी दी थी। तीनों युवकों की पहचान अमीष दुआ, अभिनव और अनमोल के रूप में हुई है। दो युवक उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर (रूद्रपुर) के रहने वाले हैं।

बता दें कि धर्मशाला प्रशासन को शनिवार को सुबह 11 बजे दिल्ली की एक महिला ने जानकारी दी थी। इसके बाद प्रशासन ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है। हिमाचल पुलिस (Himachal Police) और NDRF की टीम युवकों की तलाश में रवाना हुई थी। एसडीएम धर्मशाला (SDM Dharamshala Shipli Bekta) शिल्पी बेकटा ने कहा कि दिल्ली की महिला ने सुबह 11 बजे मैसेज कर बताया कि उनके तीन साथी त्रियुंड में ट्रैकिंग के लिए निकले थे, उनका पता नहीं लग पाया है।

 

शुक्रवार की देर रात से यहां बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही थी। युवकों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद मैक्लोडगंज चौकी से दो पुलिस कर्मी व NDRF की टीम रवाना हो गई गई। आपदा प्रंबंधन और पुलिस टीम की रेस्क्यू टीम इनकी तलाश में त्रियुंड के लिए रवाना हुई थी। जहां बाद में तीनों युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन्होंने बाद में अपने परिवार वालों से भी मदद मांगी थी। दरअसल, त्रियुंड में ये लोग बर्फबारी के चलते फंस गए थे।