गोपाल नाग बने पालमपुर नगर निगम के मेयर और राजकुमार डिप्टी मेयर 

नगर निगम पालमपुर को नए मेयर-डिप्टी मेयर मिल गए हैं। गोपाल नाग नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं, जबकि राजकुमार को डिप्टी मेयर चुना गया है।
 

पालमपुर। नगर निगम पालमपुर को नए मेयर-डिप्टी मेयर मिल गए हैं। गोपाल नाग नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं, जबकि राजकुमार को डिप्टी मेयर चुना गया है। इससे पहले राधा सूद को नगर निगम के मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन एन वक्त पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए गोपाल नाग बाजी मार गए हैं। 

बता दें कि लंबे समय से कांग्रेस नगर निगम पालमपुर में मेयर-डिप्टी का चेहरा अभी साफ नहीं कर पाई थी। ऐसे में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) आशीष बुटेल पर निगाहें टिक हुई हैं। माना जा रहा है कि वीरवार को आशीष बुटेल के शिमला से लौटने के बाद देर शाम या फिर शुक्रवार सुबह चुनाव से पहले कांग्रेसी पार्षदों की बैठक हो सकती है। इसी अहम बैठक में कांग्रेस के पार्षदों के बीच नए मेयर व डिप्टी मेयर का चेहरा तय होगा।