Himachal : 380 सड़कें अभी भी बंद, बर्फबारी फिर बढ़ाएगी परेशानी ! जानें ताजा अपडेट

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इससे आगामी पांच दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कई स्थानों पर धुंध के साथ शीतलहर की संभावना है।
 

Himachal Weather News : हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम का रुख बदल गया है। अगले पांच दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इससे आगामी पांच दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कई स्थानों पर धुंध के साथ शीतलहर की संभावना है।   


380 सड़कें अब भी हैं बंद 

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 380 के करीब लोकल सड़कें शामिल हैं। इन मार्गों पर बर्फबारी के बाद से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। हालांकि विभागीय कर्मचारी इन्हें खोलने के प्रयास के जुटे हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 181 ट्रांसफार्मर खराब हैं। इस कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है। कई इलाकों में पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।

तापमान में भी आई गिरावट


प्रदेश में बादलों और धूप के बीच अधिकतम तापमान में दो से आठ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के सेओबाग में 8.8, भुतंर में पांच डिग्री की जबकि अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री की गिरावट भी आई है। समधो में 5.4 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।