उसनाड़कलां में मातम का माहौल, सैकड़ों लोगों ने दी नम आंखों से विदाई
बड़सर। जिला ऊना के गगरेट में हुए सड़क हादसे में काल का ग्रास बने बड़सर उपमंडल की उसनाड़कलां पंचायत के पुलिस जवान शुभम का उनके पैतृक गांव के स्थानीय शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल दहला देने वाली इस घटना से समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल है, लोग सतब्ध हैं। जैसे ही इस दुर्घटना का पता चला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ आई। गांव में मातम का माहौल है। इस घटना ने संपूर्ण क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ह्रदय विदारक इस घटना से हर किसी की आंख नम है।
सड़क दुर्घटना का समाचार क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। लेकिन गांव के लोग इस अभागी मां को इस घटना की खबर देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा थे। जैसे ही मां को अपने लाडले की मौत का समाचार मिला तो वह बेसुद होकर जमीर पर गिर पड़ी। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका होनहार बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। शुभम के माता पिता अतीत को याद करके रो रहे हैं। शुभम का बड़ा भाई विशाल इस घटना से अंदर तक टूट चुका है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका भाई अब इस दुनिया में नहीं है। विशाल कुमार के कंधों पर अब माता पिता के पालन पोषण का भार आ गया है। अब उन्हें इस बात की भी चिंता सता रही है कि इस घटना से उनकी मां अब कैसी उभर पाएगी। शुभम की माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है तथा पिता गारली में बिजली की दुकान करते हैं।
वहीं बड़सर विस क्षेत्र के विधायक इंद्रदत लखनपाल, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, श्रम एवं कामगार कल्याण बोर्ड चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राकेश बबली सहित बड़सर कांग्रेस व बड़सर भाजपा के पदाधिकारियों ने गगरेट में हिट एंड रन केस में बड़सर क्षेत्र के पुलिस जवान शुभम उसनाड़कलां पंचायत निवासी व भोरंज क्षेत्र के विशाल व मनोज कुमार की मौत पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने उक्त जवानों के परिवारों के प्रति सहानुभुति जताई है और शोकुल परिवारों को भगवान इस असहाय पीड़ी को सहन करने की प्रार्थना की है।