BJP प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने किया बड़सर की सेवार्थ संस्था का गठन
बड़सर। बड़सर विस क्षेत्र की सेवार्थ संस्था का गठन भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर (Vinod Thakur) की अध्यक्षता में हुआ। एम आईटी (MIT) संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वसहमति से संस्था के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें आनंद ठाकुर को सेवार्थ संस्था का अध्यक्ष चुना गया हैं। राजेश शर्मा और मदन सिंह पटियाल को जनरल सचिव बनाया गया हैं।
जबकि अनिल शर्मा को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया हैं। इसके साथ ही महिला मोर्चा संस्था व युवा मोर्चा संस्था का भी चयन किया गया। महिला मोर्चा सेवार्थ संस्था का अध्यक्ष प्रोमिला बनयाल को चुना गया हैं, वहीं युवा सेवार्थ संस्था का अध्यक्ष सुरेश शर्मा को व एस सर्विस मोर्चा सेवार्थ संस्था का अध्यक्ष सुवेदार धर्म चंद को अध्यक्ष चुना गया।
यह भी पढ़ेंः- वो 3 कृषि कानून, जिसने मोदी सरकार को किसानों के आगे झुका दिया
इसके साथ ही एसी मोर्चा सेवार्थ संस्था का अध्यक्ष अमरजीत को चुना गया। इस कार्यक्रम में यह निर्णय पारित हुआ कि सभी वर्ग के मोर्चे दिसंबर माह से पहले अपनी कार्यकरणी का चयन करें। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 300 लोगों ने उपस्तिथि दर्ज करवाई तथा सेवार्थ संस्था के नवचयनित पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर (Vindo Thakur) से बड़सर विधानसभा क्षेत्र के रुके कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने मांग भी रखी।