विधानसभा 2022 नजदीक आते हमीरपुर जिला में BJP महिला मोर्चा हुई सक्रिय
जिला हमीरपुर में भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) कार्यसमिति प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) भी पहुँची राजनीतिक कार्यक्रम में और दी कानून की जानकारी
Dec 20, 2021, 20:14 IST
हमीरपुर। जिला भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) हमीरपुर (Hamirpur) का सर्वहित सुधार सभा में कार्यसिमिति प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) प्रदेश सचिव बंदना गुलेरिया (Bandana Guleria) व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष माया शर्मा (aya Sharma) सहित जिला हमीरपुर (Hamirpur) से अन्य पदाधिकारी उपस्तिथ रही। प्रशिक्षण शिविर में आगामी 2022 विधानसभा चुनावों के लिये कैसे काम करना है। उस पर विस्तृत चर्चा की गई और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित मे चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
वहीँ इस राजनीतिक कार्यक्रम में देखा गया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में पुलिस(Police) महिला अधिकारी भी इस कार्यक्रम में पहुँची और वहाँ पर महिलाओं से जुड़ी कानूनन जानकारी इस कार्यक्रम में दी। बन्दना गुलेरिया (Bandana Guleria) ने जानकारी देते हुए कहा प्रदेश के सभी जिलों में एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जा रहे और आज इस कड़ी में हमीरपुर (Hamirpur) में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई ।