बड़सर भाजपा मंडल ने किया कार्यकारिणी का गठन, संजीव शर्मा को बनाया महासचिव
हमीरपुर । बड़सर भाजपा मंडल के अध्यक्ष यशवीर सिंह पटियाल ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए 23 कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपनी कार्यकारिणी में स्थान दिया है। जबकि 32 सदस्यों को बड़सर मंडल की कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। मंडल कार्यकारिणी में संजीव कुमार व मुकेश बन्याल को महासचिव नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार वर्तमान में भाजयुमो के अध्यक्ष भी हैं, जबकि मुकेश बन्याल बीडीसी उपाध्यक्ष का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। रमेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि इस कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष, 5 सचिव, 1 कार्यालय सचिव रवि कुमार के साथ मीडिया प्रभारी विकास पटियाल भोलु को बनाया गया है। यह पहली बार हुआ है कि इस कार्यकारिणी में तीन महिलाओं उपाध्यक्ष सुषमा नरोता, सचिव संतोष कुमारी, सह-सचिव लीला शर्मा को स्थान दिया गया है।
मंडल कार्यकारिणी में रमेश शर्मा गांव हरसौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुषमा नरोता, संजय कुमार गांव लोहारली को उपाध्यक्ष, भौंका राम को कोषाध्यक्ष, पवन जगोता गांव चकमोह , संजय बन्याल, अशोक ठाकुर , किरण वाला गांव सोहारी, संतोष कुमारी गांव आधरी को सचिव बनाया है। रवि शर्मा गांव तजयार को कार्यालय सचिव, लीला शर्मा को कार्यालय सह सचिव, अम्रत लाल कार्यालय सह सचिव, मीडिया प्रभारी विकास पटियाल गांव दलचेहडा , सह मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा गांव चकमोह, आईटी प्रमुख विकास शर्मा ,सह आईटी प्रमुख रूप लाल गांव गुरू दा वन ,नरेश सोशल मीडिया प्रमुख, अरविंद शर्मा सह सोशल मीडिया प्रमुख बनाए गए हैं ।
सदस्यों में रुक्मणी देवी गांव गदियाणी, रमन गांव गांव नेरी, गुरदीप गांव कठियाणा, बलबीर गांव चंवयोला, जनक गांव समताना, अलका गांव घंघोट, मस्ताना गांव हरसौर, रमेश गांव बग्गी, पृथ्वी गांव चंगर, शंकुतला गांव बल्याह, देशराज गांव बीहडू, केवल गांव बदलोई, राजेंद्र गांव धवीरी, कांता गांव लंगीरी, चमन गांव लोहारमी, कमल गांव मसलना, अमरजीत गांव अंबेडी, शर्मिला गांव रोपडी, पिंगला गांव डुगाड, अंजना गांव चंगर,चंचल गांव भालत, तारां देवी गांव चौकी , रजनी गांव रमेडा, रामेश्वर गांव चकमोह, सुरिन्द्र गांव अंवोहा, श्याम गांव नौहल, रमेश गांव टिक्कर ब्राह्मणा, प्रवीण गांव गारली,विधि गांव सलौणी, रणवीर गांव धंगोटा, जगतार गांव बिझडी, दीपा गांव समैला, सतीश गांव घुमारवीं पैरवी को सदस्य मनोनीत किया गया है। मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्व तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
कार्यकारिणी के विस्तार पर मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने कहा है कि बीजेपी आलाकमान के दिशा-निर्देशों के मुताबिक बड़सर में संतुलित मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है। जो कि बड़सर में बीजेपी के खोए सम्मान व शान को फिर से बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि बड़सर के हर कार्यकर्ता को मंडल की तरफ से मान-अधिमान देने का लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी मंडल कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा है कि वह अपने दायित्व बोध को कर्मठता से निभाते हुए पार्टी के लिए मजबूत सीढ़ी बनें।