बड़सर में महिला ने कुएं में छलांग लगा कर ली खुदकुशी

विवाहिता और उसका पति अपने तीन बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार शाम को महिला ने गांव घुमारवीं में बने एक कुएं में छलांग लगा दी।   
 

हमीरपुर ।   पुलिस थाना बड़सर के तहत आने वाले घुमारवीं गांव में एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला की पहचान आशा देवी (32 वर्षीय) पति कमल देव निवासी गांव व डाकघर दियोट तहसील मुलथान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला  और उसका पति अपने तीन बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार  शाम को महिला ने गांव घुमारवीं में बने एक कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बड़सर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका मंडी जिला के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


 उधरए बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व इसकी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है।