कांग्रेस ने हिमाचल में तैनात किए तीन पर्यवेक्षक, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

Himachal Lok Sabha Chunav 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी। मंडी संसदीय सीट के लिए संजय दत्त, हमीरपुर सीट के लिए अनीस अहमद और कांगड़ा लोकसभा सीट का धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षक बनाया है। 

 

हिमाचल प्रदेश की चार में से दो लोकसभा सीटों (Himachal Lok Sabha Elections) पर प्रत्याशी का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से तीन सीटों के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त करने की सूचना दी है। कांग्रेस महासचिव के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल में तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

कांग्रेस ने तीन नेताओं को पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडी संसदीय सीट के लिए संजय दत्त, हमीरपुर सीट के लिए अनीस अहमद और कांगड़ा लोकसभा सीट का धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षक बनाया है। यहां उल्लेखनीय बात यह है कि कांग्रेस सीट से अभी कांग्रेस अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि पर्यवेक्षक की नियक्ति के बाद अब जल्द ही कांग्रेस अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। कांगड़ा से भाजपा ने डॉ. राजीव भारद्वाज को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।