Chamba Accident : चम्बा में रावी नदी में गिरी थार, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में एक सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा चम्बा मेडिकल कॉलेज के पास सरोल में हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
 

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में एक सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा चम्बा मेडिकल कॉलेज के पास सरोल में हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसा देर रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देररात को थार (HP 48B 5775) में सवार होकर तीसा की ओर जा रहे तीन लोग सरोल के पास हादसे का शिकार हो गए। थार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। इससे थार में सवार दिव्यांशु पुत्र संतोष कुमार गांव भगवानपुरा डाकघर सरोल तहसील जिला चंबा ( चालक) और जांदू निवासी राजस्थान की मौत हो गई।

 

वहीं, इस हादसे में दिव्यम पुत्र अजय कुमार निवासी गांव एवं डाकघर सरोल गंभीर रूप से घायल हो गया है। शुक्रवार मध्यरात्रि के समय हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार उपचार चल रहा है। 

 

पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार देररात को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में उपचार दिया जा रहा है। मृतक के शव के आज मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।