केक काटकर व लड्डू बांटकर भरमौर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया सीएम सुक्खू का जन्मदिन
भरमौर के गरोला में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर वह मिठाई बांटकर सीएम के जन्मदिन पर अपनी खुशी का इजहार किया गया।
Mar 26, 2023, 20:01 IST
भरमौर । भरमौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भरमौर के गरोला में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर वह मिठाई बांटकर सीएम के जन्मदिन पर अपनी खुशी का इजहार किया गया।
इस मौके पर उनकी लंबी उम्र की दुआएं की गई। इस मौके पर ब्रह्मानंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।
इस मौके पर के नेताओं ने कांग्रेस द्वारा पेश किए गए बजट को भी खूब सराहा गया। सीएम के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होने का भी भरपूर प्रयास किया गया।