मणिमहेश प्रेस क्लब भरमौर की नई कार्यकारिणी गठित, विनोद बने अध्यक्ष

मणिमहेश प्रेस क्लब भरमौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से हिमाचल दस्तक के पत्रकार विनोद ठाकुर को प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना।
 

भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कार्यरत पत्रकारों की बैठक बुधवार को वन विभाग के विश्राम गृह गरोला में हुई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही मणिमहेश प्रेस क्लब भरमौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से हिमाचल दस्तक के पत्रकार विनोद ठाकुर को प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना।

वहीं, दिव्य हिमाचल के पत्रकार अजय शर्मा को क्लब का महासचिव नियुक्त किया है। इनके अलावा दैनिक जागरण के मनोज ठाकुर को कोषाध्यक्ष, दिव्य हिमाचल ओंकार डलैल और अमर उजाला के दलीपा राम को उपाध्यक्ष, दैनिक सवेरा के पत्रकार महिंद्र पटियाल को प्रेस सचिव, हिमाचल दर्पण लाइव टीवी के पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा को सचिव चुना गया।

भरमौर से अमर उजाला के रणजीत शर्मा और पंजाब केसरी के पत्रकार उत्तम ठाकुर को क्लब का मुख्य संरक्षक बनाया गया। वहीं, राकेश ठाकुर, मनीष ठाकुर और Reality News के दिनेश ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार के साथ तालमेल बिठाकर प्रेस क्लब के बेहतरी और पत्रकारों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।