महिलाओं को 1500 रुपये को लेकर बड़ा अपडेट, CM सुक्खू बोले- कांग्रेस विधायकों को दें फार्म

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ( CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि किसान सम्मान निधि के तरह प्यारी बहना महिला सम्मान निधि योजना (Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana) भी जारी रह सकती है।
 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि किसान सम्मान निधि के तरह प्यारी बहना महिला सम्मान निधि योजना (Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana) भी जारी रह सकती है। जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को एक साथ 3000 रुपये दिए जाएंगे। महिलाएं 1500 रुपये योजना वाले आवेदन फार्म विभाग या कांग्रेस विधायकों के पास जमा करवा सकती हैं।

सीएम सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि प्यानी बहना महिला सम्मान योजना की घोषणा चुनाव अचार संहिता लगने से पहले की गई है। सरकार की ओर से मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग के समक्ष इस मामले को उठाया है और फार्म जमा करने की मंजूरी मांगी गई है। 

उन्होंने कहा कि एक मई 2023 को स्पीति और एक फरवरी 2024 को लाहौल में महिला सम्मान निधि शुरू की गई है। प्रदेश की पात्र करीब नौ लाख महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। 1000 और 1150 रुपये की पेंशन प्राप्त करने वाली 2.37 लाख महिलाओं को भी 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। अगर इस योजना को बंद करवाया तो कांग्रेस चुनाव आयोग के पास विरोध दर्ज करवाएगी।

बीमारी का इलाज तलाश रहे वैज्ञानिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं विशेषकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को दिन में सपने देखने की बीमारी का इलाज वैज्ञानिक तलाश रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ठाकुर पांच साल तक मोबाइल पर ही लगे रहे, बेहतर होता कुछ योजनाओं पर काम करते। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए मुद्दों पर बात करने को कहा। उन्होंने कहा हमारे दोनों युवा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और विनोद सुल्तानपुरी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। कांगड़ा और हमीरपुर से भी जल्द मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे।