दिल्ली से परिवार सहित हमीरपुर लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने अाया है। बड़सर उपमंडल के बिझड़ी क्षेत्र का व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से रैंडम सैंपलिंग में यह खुलासा हुआ है। प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 48 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम व प्रशासन
 

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने अाया है। बड़सर उपमंडल के बिझड़ी क्षेत्र का व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से रैंडम सैंपलिंग में यह खुलासा हुआ है। प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 48 हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम व प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। व्यक्ति को भोटा स्थित अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। व्यक्ति परिवार के साथ दिल्ली से लौटा है। उसके साथ पत्नी व बच्चे भी बताए जा रहे हैं। अब विभाग सभी लोगों को निगरानी में लेगा। बताया जा रहा है वीरवार को व्यक्ति ने घर में नाई को बुलाकर बाल कटवाए थे। प्रशासन ने उक्त नाई को भी निगरानी में ले लिया है। पुलिस इस पर कार्रवाई भी कर सकती है। व्यक्ति दिल्ली में अपना कारोबार करता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले चंबा के दोनों युवक 30 अप्रैल को बद्दी से सलूणी आए थे और गृह निगरानी में थे। बुधवार को इन दोनों के सैंपल लिए गए, जिसमें दोनों पॉजिटिव आए हैं। दोनों बद्दी के निजी उद्योग में नौकरी करते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों बद्दी में ही संक्रमित हुए हैं। चंबा प्रशासन सतर्क हो गया है और सलूणी का इलाका सील कर दिया गया है। इसके अलावा कांगड़ा के जमानाबाद में भी एक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था।