दुबई की टूरिज्म कंपनी में काम करने वाला कांगड़ा का युवक कोरोना पाॅजिटिव

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के जमानाबाद क्षेत्र के एक नागरिक का कोविड-19 सेंपल पॉजिटिव आया है। उक्त नागरिक को आईसोलेशन सेंटर बैजनाथ में शिफ्ट कर दिया गया है। उपरोक्त व्यक्ति 27 अप्रैल को दिल्ली की एक टैक्सी से घर आया था उसके साथ तीन और नागरिक भी इसी टैक्सी से आए थे, टैक्सी चालक की भी
 

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के जमानाबाद क्षेत्र के एक नागरिक का कोविड-19 सेंपल पॉजिटिव आया है। उक्त नागरिक को आईसोलेशन सेंटर बैजनाथ में शिफ्ट कर दिया गया है। उपरोक्त व्यक्ति 27 अप्रैल को दिल्ली की एक टैक्सी से घर आया था उसके साथ तीन और नागरिक भी इसी टैक्सी से आए थे, टैक्सी चालक की भी पहचान कर ली गई है।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड पॉजिटिव नागरिक के संपर्क में आए 24 लोगों की पहचान कर ली गई है तथा उनके टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिकों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है तथा जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें, घर में बुजुर्गों विशेषकर बीमारों का ध्यान रखें  अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देश मानें संक्रमण रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें इसके साथ ही कोरोना योद्वाओं डाक्टरों पुलिस कर्मियों सभी का सम्मान करें।

अब खंगाली जा रही है ट्रैवल हिस्ट्री
कांगड़ा के जमानाबाद क्षेत्र के नागरिक के कोरोना पाॅजिटिव आने की एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने फेसबुक पर पोस्ट कर जानकारी शेयर की है। इस व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। उक्त व्यक्ति कांगड़ा के पास छेब स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। युवक 27 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था। इसके बाद इसे क्वारंटीन किया गया। इसके सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को यह कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी में यह भी पता चला है कि यह व्यक्ति व्यक्ति 21 मार्च को दुबई से लौटा था, लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण दिल्ली में दोस्त के पास रुक गया था। 27 अप्रैल को वह टैक्सी के माध्यम से दोस्त के साथ ही कांगड़ा लौटा था। दुबई में यह किसी टूरिज्म कंपनी में काम करता था।