CORONAVIRUS का कहर, जम्मू कश्मीर में एक ही दिन में सात पाॅजिटिव मरीज आए सामने

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। सोमवार को दोपहर 3:00 बजे तक कोरोना वायरस के जम्मू कश्मीर में 7 मामले सामने आ गए। इनमें चार मामले कश्मीर संभाग से हैं जबकि तीन मामले जम्मू संभाग से हैं । इस तरह जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से पीड़ित अब तक 45 लोग हो
 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। सोमवार को दोपहर 3:00 बजे तक कोरोना वायरस के जम्मू कश्मीर में 7 मामले सामने आ गए। इनमें चार मामले कश्मीर संभाग से हैं जबकि तीन मामले जम्मू संभाग से हैं । इस तरह जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से पीड़ित अब तक 45 लोग हो गए हैं। कश्मीर के चार नए पीड़ितों में दो शोपियां, जबकि दो श्रीनगर जिला से हैं। जम्मू संभाग के पीड़ितों में एक उधमपुर और दो मामले जम्मू से हैं। जम्मू के दो संक्रमितों में एक जीएमसी अस्पताल का चिकित्सक है। डीसी जम्मू सुषमा चौहान में जम्मू जिला के ती क्षेत्रों बठिंडी सुंजुवां और गुज्जर नगर को पूरी तरह से सील कर दिया है।

इससे पहले रविवार सुबह जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण मौत का दूसरा मामला सामने आया। कश्मीर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी। मृतक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के तंगमार्ग इलाके का रहने वाला था। इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय मरीज की मौत हो गई थी। बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री अंडमान निकोबार की थी और हाल ही में वह दिल्ली से लौटा  था।

राज्य में कोरोना वायरस से पहली मौत के बाद से ही प्रशासन सख्त हो गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद कर दिए गए हैं। सड़कें भी सुनसान हैं।